हाथरस, अप्रैल 28 -- -सभी घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया सीएचसी मुरसान, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के कंचना फाटक के निकट शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पांच युवकों को एक कार ने रौंद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया।पहली घटना में लोकेश, मुकेश और मनीष नामक तीन बाइक सवार घायल हुए। ये तीनों मथुरा के गांव बेशला, डांगोली मांट के निवासी हैं और मुरसान के गांव ककरावली में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कंचना फाटक के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कुछ ही दूरी पर, उसी कार ने धीरज पुत्र देवेंद्र, निवासी थोक वृंदावनी सोनई मथुरा और विवेक पुत्र संतोष, निवासी गगचोली हाथरस नामक दो अन्य बाइक सवारों को भी टक्कर मार दी। इस दूसरी टक्कर में ये दोनों भी घायल हो गए। हादसे में कुल पांच लोग...