बाइक सवार पांच युवकों का स्टंट बाजी का वीडियो हुआ वायरल
हापुड़, जुलाई 1 -- बाइक सवार पांच युवकों का बाइक पर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो का यातायात पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक बाइक पर सवार पांच युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि यह वीडियो गढ़ रोड का है। वीडियो में पांच युवक बाइक पर स्टंट करते हुए जा रहे हैं। चालक ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा हैै। युवकों को न तो अपने जान की चिंता थी और न ही दूसरों की।यातायात यह भी पढ़ें- एमजी रोड पर बोलेरो के बोनट पर बैठकर किया जानलेवा स्टंट, मामला दर्ज प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान ले लिया है। युवकों के बारे में जानकारी की जा रही है। जल्द ही उनके बारे में पता लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.