गोरखपुर, मार्च 19 -- गोलाबाजार/हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक पर लाठी-डंडा और सरिया से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चंदौली (नेवादा) निवासी शिवम मिश्रा पुत्र राम प्रताप मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परसिया चौराहे से घरेलू सामान लेकर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान लमतिया मोड़ के पास गांव के ही शिवम शर्मा पुत्र विनोद शर्मा और विजय कुमार पुत्र राजू कुमार ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, शिवम शर्मा के हाथ में डंडा और विजय कुमार के हाथ में सरिया था। इनके साथ दो अज्ञात लोग भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर शिवम मिश्रा पर लाठी-डंडों, सरिया और लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.