संभल, मई 4 -- ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर उर्फ हाजीपुर निवासी सानू मलिक शनिवार को किसी काम से अमरोहा के देहरा गांव को गया था। वहां से देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह राजीखेड़ा के मजरा मिलक के पास पहुंच, तभी अचानक रास्ते में बैठे कुत्ता बाइक की तरफ दौड़ा। जिससे बाइक सवार सोनू मलिक घबरा गया और बाइक सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण घायल को नजदीक चिकित्सक पास ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...