संभल, मार्च 31 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव हिंदूपुर खेड़ा निवासी दुकानदार हफीज सोमवार शाम बाइक से किसी काम से चंदौसी जा रहे थे। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव फतेहपुर के पास अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ टूटकर उनकी बाइक पर गिर गया। पेड़ गिरते ही बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे हफीज घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...