नोएडा, अप्रैल 25 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में दो सप्ताह पहले ऑटो के इंतजार में खड़े व्यक्ति को बाइक सवार ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-12 निवासी निशा शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह पति के साथ रहती हैं। उनके पिता सुरेश शर्मा 14 अप्रैल को सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन से उतरकर पैदल चलकर जा रहे थे। जब वह सेक्टर-59 जाने के लिए ऑटो पकड़ने के लिए खड़े थे, तभी एक बाइक सवार चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता ने बाइक नंबर के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.