लखनऊ, मार्च 21 -- पीजीआई क्षेत्र के सैनिक नगर, तेलीबाग में मंगलवार शाम मंदिर के सामने बाइक सवार बदमाश ने पैदल घर जा रही युवती से मोबाइल लूट लिया। युवती ने बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी, लेकिन स्थानीय पुलिस तहरीर का इंतजार करती रही। तीन दिन बाद जब शुक्रवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, अधिकारियों ने फटकार लगाई तब स्थानीय पुलिस हरकत में आई। आलमबाग के कैलाशपुरी निवासी पूनम तिवारी अपनी बहन के घर सैनिक नगर आई हुई थीं। मंगलवार शाम वह तेलीबाग से लौटते समय ऑटो से उतरकर मोबाइल पर बात करते हुए पैदल घर जा रही थीं। वह सैनिक नगर गेट के अंदर गणेश मंदिर और स्पर्श हॉस्पिटल के पास पहुंचीं, तभी बाइक सवार युवक वापस लौटा और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भाग निकला। पूनम ने शोर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.