बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर, घायल
हल्द्वानी, जून 18 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर गुरुवार शाम एक राहगीर को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों को भी हल्की चोट आईं, जो मौके से भाग गए।पुलिस के मुताबिक देवाशीष होटल के निकट अंबिका विहार कालोनी निवासी नारायण सिंह सत्संग से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गए। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है। घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.