बगहा, मई 8 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। नगर के ओवर ब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी। घटना गुरुवार की देर रात्रि की है। मृतक की पहचान नितेश कुमार(27) के रूप में हुई है। वह पिपरा दिउलिया गांव निवासी लखन साह का पुत्र था। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया औऱ गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी। बताया जाता है कि युवक एक रेडीमेड दुकान पर काम करता है। काम समाप्त होने के बाद वह घर जा रहा था। ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहरामघटना की जानकारी लहूलुहान हालत में लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से...