बाइक सवार ने मासूम को मारी टक्कर, घायल
बिजनौर, मई 11 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव बसंतपुर में नाना के घर आया मासूम को खेलते समय बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे रेफर कर दिया। अमरोहा के धनोरा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सुरेंद्र सिंह का तीन वर्षीय बच्चा आर्यन अपने नाना चांदपुर के गांव बसंतपुर आया हुआ था। उसके माता-पिता भी साथ थे। शनिवार देर शाम वह घर के बाहर खेल रहा था। अचानक बाइक ने उसको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी स्याऊ लेकर आए जहां गंभीर हालत देखते हुए उसको बिजनौर रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से बच्चा घायल, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.