चतरा, फरवरी 17 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के बाएं मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग निवासी राहुल कुमार एवं मोहित कुमार राजपुर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गिद्धौर थाना क्षेत्र के बाएं मोड़ के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के ल...