बाइक सवार ने पीछे से मारी टक्कर, दो महिलाएं गंभीर
गाजीपुर, अप्रैल 16 -- जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर सोमराय गांव के कूदनीपुर की रहने वाली अनीता बनवासी और सरोज बनवासी बुधवार को जखनिया बाजार से अपने घर वापस जा रही थी। इसी दौरान मार्केटिंग गोदाम के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हुसनपुर गांव निवासी बाइक सवार सुनील बनवासी नशे की हालत में था। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया भेजा गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : सड़क दुर्घटना में मां-बेटा जख्मी यह भी पढ़ें- शराब व बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.