अलीगढ़, जून 20 -- n दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रैफर n अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज ​बरला, संवाददाता। थाना बरला क्षेत्र के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बुलेट चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण ​ प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बीते 25 मई 2026 की रात करीब 8:00 बजे की है। ग्राम सराय पोस्ट बरला निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिंह नरोना से पैदल-पैदल अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह केशव माधव इंटरनेशनल स्कूल के समीप पहुंचा , तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सुरेन्द्र कुमार और वहां खड़े एक अन्य व्यक्ति एजाज ...