हरदोई, मार्च 27 -- अतरौली। थाने से एक किमी दूर रोड पर दिन दहाड़े शुक्रवार को पैदल आ रही दो युवतियों से बाइक सवार ने मोबाइल छीन लिया। उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इससे एक युवती को चोट आ गयी। एक गांव की युवती शुक्रवार की शाम सात बजे जंगली शिव मंदिर से दर्शन करके पैदल घर लौट रही थी। तभी रास्ते में अतरौली-भटपुर रोड से जंगली शिव मोड़ पर पीछे से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने बाइक रोक कर दोनों युवतियों को रोका। फिर धक्का मारकर दोनो सहेलियों का मोबाइल फोन छीन लिया। एक युवती ने बताया कि वह दिल्ली से चार दिन पूर्व लौटकर घर आई थी। शुक्रवार को जंगली शिव मंदिर पर सहेली के साथ दर्शन करने गई थी। जहां से पैदल घर वापस जा रही थी। एसएसआई विनोद कुमार शर्मा ने बताया युवती की शिनाख्त पर उस युवक को पकड़ लिया गया है। उसने मोबाइल और 2000 रुपया देकर समझौता कर लिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.