बाइक सवार ने दो युवतियों से छीना मोबाइल, धक्का देकर गिराया
हरदोई, मार्च 28 -- अतरौली। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया। अतरौली थाने से करीब एक किलोमीटर दूर शुक्रवार शाम बाइक सवार युवक ने दो युवतियों से मोबाइल फोन छीन लिया और धक्का देकर गिरा दिया, जिससे एक युवती को चोट आ गई। एक गांव की युवती अपनी सहेली के साथ शुक्रवार शाम करीब सात बजे जंगली शिव मंदिर से दर्शन कर पैदल घर लौट रही थी। तभी अतरौली-भटपुर रोड स्थित जंगली शिव मोड़ के पास पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने उन्हें रोक लिया और अचानक धक्का देकर दोनों के मोबाइल फोन छीन लिए। धक्का लगने से एक युवती गिरकर घायल हो गई।पीड़ित युवती ने बताया कि वह चार दिन पहले ही दिल्ली से घर आई थी और सहेली के साथ मंदिर दर्शन करने गई थी। घटना के बाद दोनों सहेलियां घबराकर घर पहुंचीं और परिजनों को जानकारी दी।एसएसआई विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि युवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.