बाइक सवार ने दो महिलाओं को टक्कर मारी
गाज़ियाबाद, मई 20 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर सेक्टर तीन में तेज रफ्तार बाइक ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। चालक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। महिला के पति ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।नारायण होम निवासी चंदन सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 मई को उनकी पत्नी मोहिनी बाजार से लौट रही थीं। जैसे ही वह राजेंद्रनगर सेक्टर तीन में शिव मंदिर के पास पहुंची तो तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने मोहिनी को टक्कर मार दी। मोहिनी को टक्कर मारने के बाद बाइक ने एक अन्य महिला को भी टक्कर मारी। हादसे में मोहिनी और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.