जयपुर, अप्रैल 10 -- राजस्थान पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो का संज्ञान लिया है जिसमें एक युवक बाइक पर सवार होकर दूसरी बाइक पर बैठी युवती के टॉप को पीछे से खींचता नजर आ रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। राजस्थान पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। पोस्ट में बताया गया है कि 'सोशल मीडिया पर 'रील' के चक्कर में 'रियल' कानून न भूलें! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए राजस्थान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। राजस्थान पुलिस की सोशल मीडिया टीम 24/7 सक्रिय है और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।' यह भी पढ़ें- जनसुनवाई में CM भजनलाल शर्मा का गुस्सा, तुम क्या हो? कहकर अफसर को लगाई फटकार पोस्ट में आगे बताया गय...