मेरठ, मई 4 -- इंचौली थाना क्षेत्र के सैनी गांव निवासी 70 वर्षीय तेजबीर सिंह किसान है। सोमवार सुबह वह सीएनजी पंप के पास खेत से चारा लेकर सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान मेरठ की तरफ से कुछ बाइक सवार तेज गति में जा रहे थे। तभी एक बाइक ने तेजबीर सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में तेजबीर सिंह के दोनों पैर टूट गए। परिजनों ने गंभीर हालत में तेजबीर सिंह को दिव्यज्योति अस्पताल में भर्ती कराया है। यह भी पढ़ें- हाईवा के धक्का से वार्ड सदस्य घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...