फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। तीन बाइकों पर सवार होकर आए बदमाश आगरा नहर रोड पर एक फूल विक्रेता से करीब पांच हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। बुधवार को खेड़ी पुल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मवई गांव की महेन्द्र कॉलोनी निवासी अमित ने थाना खेड़ीपुल में दी शिकायत में बताया कि वह भारत कॉलोनी में हनुमान मंदिर के सामने फूल बेचने का काम करता है। 16 मार्च की रात करीब 8:30 बजे वह अपना काम खत्म कर बाइक पर सवार होकर घर से लौट रहा था। जब वह नहर के साथ बनी रोड से होते हुए श्मशान घाट के सामने पहुंचा तो पीछे से तीन बाइकों पर सवार होकर चार-पांच हजार नकाबपोश बदमाश आ पहुंचे। बदमाशों ने पीड़ित की बाइक के सामने अपनी बाइक आगे लगाकर रास्ता रोक लिया और जेब में रखे करीब पांच हजार रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.