बाइक सवार नकाबपोशों ने दिनदहाड़े महिला को बेटी के सामने मारी गोली
अलीगढ़, जून 7 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक महिला को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला अपनी बेटी के साथ फैक्ट्री जा रही थी, तभी पीछे से आए बदमाशों ने बेटी के सामने महिला की कमर पर सटाकर गोली मारी और फरार हो गए। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। महिला के पति ने रंजिश के चलते पड़ोसी पर घटना कराने का आरोप लगाया है। रोरावर क्षेत्र के नीवरी मोड़ स्थित सद्दाम स्कूल निवासी रानी (45) पत्नी सुल्तान व उनकी बेटी रिहाना एक कारखाने में काम करती हैं। शनिवार दोपहर को वह कारखाने से घर पर खाना खाने आईं थीं। खाना खाने के बाद करीब तीन बजे वह वापस कारखाने जा रही थीं। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.