बहराइच, मई 25 -- बहराइच, संवाददाता। रामपुर पिपरिया मार्ग पर रविवार रात में बाइक सवार दो हमलावरों ने एक युवक को रोक कर चाकू मारकर घायल कर फरार हो गए। हमले में युवक का एक हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान खैरीघाट थाने के चौकसाहार के मजरे प्रधानपुरवा निवासी खुशीराम (35) पुत्र सिद्धनाथ यादव के रूप में हुई है। खुशीराम रविवार रात रामपुर बाजार से सामान खरीदकर घर आ रहे थे। मुन्ना दास बाबा कुटी के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खुशीराम ने बताया कि मंगलवार को अज्ञात लोगों ने उनके बिस्तर पर एक धमकी भरा खत रखा था। यह भी पढ़ें- चारपाई पर सो रहे युवक पर चाकू से हमला इस खत में लिखा था कि उन्हें मारने के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी मिली है और उन्हें दो-तीन दिन में मार दि...