चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट। राजापुर थाना पुलिस ने बाइक सवार दो शातिरों को 10 किलो सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह ने बताया कि पकड़े गए शातिरों में जय कुमार कुशवाहा निवासी तरौल थाना करछना जिला प्रयागराज व योगेन्द्र सिंह निवासी खटगियां थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज शामिल है। यह दोनो बोरी में गांजा भरने के बाद बाइक से लेकर जा रहे थे। दोनो के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...