बांदा, अप्रैल 27 -- बांदा। तिंदवारी थाने के भुजरख गांव निवासी आशीष ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 25 अप्रैल को तिंदवारी कस्बा स्थित अपनी सैलून की दुकान में लोगों के बाल काट रहा था। तभी बाइक पर दो लोग आए और कटिंग करने को कहा। भीड़ ज्यादा होने के कारण इंतजार करने को कहा। बाइक सवार दोनों युवक चले गए और कुछ देर बाद दो साथियों को लेकर आए और उसे डंडे से जमकर पीटा। धमकाते हुए दोनों भाग गए। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- दबंगों ने बाउंड्री गिराई, विरोध करने पर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...