बाइक सवार दो युवक गंभीर
श्रावस्ती, जून 17 -- श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के ग्राम नरायनजोत निवासी रिंकू (18) मंगलवार देर शाम को बाइक से किड़िहौना बाजार जा रहे थे। उनके साथ बाइक पर गांव का ही मनोज (17) भी था। किड़िहौना-लक्ष्मणपुर मार्ग स्थित किड़िहौना चौराहे पर रिंकू ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। इससे बाइक सड़क किनारे एक ठेले से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.