बाइक सवार दो युवकों से मारपीट, तीन नामजद समेत चार पर मुकदमा
रुडकी, मई 28 -- लक्सर, संवाददाता। बाइक सवार दो युवकों को कार से टक्कर मारने के बाद मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर थाना क्षेत्र के धर्मोंपुर गांव निवासी नरवैर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मई को वह अपने ताऊ के लड़के चरणजीत सिंह के साथ बाइक से गोरधनपुर से लक्सर आ रहे थे। सुबह करीब साढ़े 11 बजे महेश्वरा गांव की पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। आरोप है कि कार सवार लोगों ने नीचे उतरकर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.