पूर्णिया, अगस्त 26 -- बायसी/डगरूआ, एक संवाददाता। पूर्णिया-किशनगंज राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर डगरूआ थाना क्षेत्र के बरसौनी टोल प्लाजा के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को एक कट्टा, दो मोबाइल और 45 हजार रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों पर हथियार की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने की सूचना मिली थी। गिरफ्तार युवकों की पहचान डगरूआ थाना क्षेत्र के गेरकी वार्ड संख्या एक निवासी मो. अनसर आलम (36) पिता मो. मंसूर आलम और मो. आदिल (19) पिता तारिक अनवर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष उमेश पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक संख्या बीआर-11बीएल-8881 पर सवार कुछ लोग कट्टा की खरीद-बिक्री करते हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में शिव...