मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- छपार। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां एक की मौत हो गई। बड़ा भाई सहारनपुर से अपने छोटे भाई को उपनिरीक्षक की परीक्षा दिलवाकर हापुड़ वापस जा रहा था। हापुड़ के गांव साद्दलापुर थाना गढ़मुक्तेश्वर निवासी 25 वर्षीय युवक रोहित पुत्र मुकेश शनिवार को अपने छोटे भाई पवन के साथ बाइक पर सहारनपुर में उपनिरीक्षक की परीक्षा दिलाने गया था। देर शाम दोनों भाई वापस हापुड़ जा रहे थे। बाइक को पवन चला रहा था। जैसे ही यह मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर बावनदरा पुल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रूप घायल हो गए। चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.