गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- लोनी, संवाददाता। अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित सभापुर कट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक पर बैठी युवती के हाथ से मोबाइल छीन लिया। युवती बाइक पर दिल्ली से घर लौट रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कालोनी में रहने वाली जोया 16 मार्च को दोपहर एक बजे दिल्ली खजूरी से बाइक पर घर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि सभापुर कट के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तेजी से फरार हो गये। उन्होंने बताया कि बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्...