बाराबंकी, मई 8 -- सुबेहा। हैदरगढ़ थाना के बहुता गांव के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचा दिखा कर दंपति से लाखों रुपये के जेवर लूट लिया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे दो युवकों ने लूट का विरोध किया तो बदमाश ने उनपर भी तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीड़ितों ने थाने में पहुंच कर लूट कर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। तमंचा दिखा कर की लूट: बहुता गांव निवासी अरविंद मिश्र अपनी पत्नी रश्मि मिश्रा के साथ अमेठी जिला के थाना इन्हौना के राजा फतेहपुर गांव में शुक्रवार को भंडारा में शामिल होने गए थे। दंपति शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। बहुता गांव के पास स्थित तालाब के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार दो नकाब पोश बदमाशों ने अरविंद की बाइक ओवर टेक कर रोक ली। बाइक रुकते ही एक ब...