बाइक सवार दोस्तों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत
शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- तिलहर। हाईवे पर रविवार को बाइक सवार दोस्तों को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी, हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल डॉक्टर ने रेफर कर दिया।कांठ के चरड़िया गांव निवासी सूरज व तिलहर के दिलाजाक मोहल्ला निवासी ऋषभ मजदूरी करने पानीपत जा रहे थे। सूरज और ऋषभ को मीरानपुर कटरा से पानीपत के लिए बस पकड़वाने के लिए उनका दोस्त मीरगंज मोहल्ला निवासी तरुण अपनी बाइक से उन्हें छोड़ने के लिए निकला था। तिलहर से निकलते ही सरऊ पुलिया के पास हाईवे पर पीछे से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसे सबसे पीछे बैठे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऋषभ और तरुण घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर दोनों घायलों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.