बाइक सवार दलित युवकों को पीटा
फतेहपुर, सितम्बर 7 -- फतेहपुर। खागा कोतवाली के बुदवन गांव में बाइक से जा रहे दलित युवक को लाठी डंडो से पीट दिया। पीड़ित सबजीत ने बताया कि दो सितंबर को वह विवेक के साथ बाइक से बुदवन चौराहे जा रहा था। गांव में कुछ लोगों ने उसे बाइक से गिराकर पीटा और जातिसूचक टिप्पणी की। जान बचाकर घर पहुंचने पर आरोपित पीछे आ गए और बीच-बचाव कर रही भाभी से भी मारपीट की। सोने का लाकेट भी छीन लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.