बाइक सवार दबंगों ने मेडिकल स्टोर स्वामी को सरेराह पीटा
फिरोजाबाद, अप्रैल 16 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गदोखर चौराहा के पास बाइक सवार तीन दबंगों ने मेडिकल स्टोर स्वामी पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। घटना में कारोबारी घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रतन शर्मा पुत्र रमेश चन्द्र निवासी विकास बाजार थाना नगला खंगर 14 अप्रैल की दोपहर में घर से बाजार स्थित मेडीकल की दुकान गदोखर चौराहा पर जा रहा था। नगला महासुख की पुलिया के पास पीछे से आए बाइक सवार अरुण पुत्र गीतम सिंह, विशाल, एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोक लिया। उसके साथ गाली देते हुए अभद्रता करने लगे। जब मेडिकल स्टोर स्वामी ने बाइक सवारों द्वारा गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित पर हमला बोल दिया। पीड़ित का शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.