कानपुर, मई 11 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर के आवास विकास-तीन में बाइक सवार दबंगों ने एक युवक के घर जमकर पथराव किया। इस दौरान दबंगों ने आसपास के तीन और घरों को निशाना बनाया। घटना के बाद आरोपित गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर बाइकों में सवार होकर मौके से निकल गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आवास विकास तीन में आकर्ष दीक्षित अपने सम्मिलित परिवार में रहते हैं। रविवार रात आधा दर्जन बाइकों में सवार युवक उनके घर के बाहर शोर-शराबा कर रहे थे। जिसका उन्होंने विरोध किया। आरोप है कि विरोध पर भड़के इलाके के लकी अग्निहोत्री, आर्य, हर्ष रावत, ओम चौधरी, नीतेश दुबे, सूर्यांश कश्यप समेत दर्जन भर युवकों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक हटाने के लिए कहा तो पड़ोसी ने कर दी फायरिंग विरोध करने पर दबंगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.