मैनपुरी, जनवरी 1 -- कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर नहरपुल के निकट अर्टिगा कार और बाइक सवार बदमाशों ने दंपति से लूटपाट की और उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। सूचना पाकर एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। नए साल के पहले ही दिन घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को सीधे चुनौती दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी दिलीप अपनी पत्नी दिव्या के साथ बाइक द्वारा गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे के लगभग मैनपुरी से गोपालपुर जा रहा था। जैसे ही वह मैनपुरी-करहल मार्ग पर सिंहपुर नहरपुल के पास पहुंचा तभी अर्टिगा कार और दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने दंपति से लूटपाट और मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.