लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- लखीमपुर। थाना पसगवां क्षेत्र में सोमवार दोपहर को सड़क हादसा हो गया, जिसमें दवाई लेने जा रहे दंपति को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जनपद हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वाजिद नगर निवासी राजू पुत्र अशरफ अली अपनी पत्नी गुड्डी के साथ बाइक से शाहजहांपुर दवा लेने जा रहे थे। जैसे ही वे पसगवां क्षेत्र के पनई चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार व अनियंत्रित पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.