बुलंदशहर, मार्च 13 -- कोतवाली क्षेत्र के चचूरा-कासना मार्ग मॉट ब्रांच नहर सुनपेड़ा गांव के निकट कासना की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने गलत साइड आकर बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हादसे में कार नहर में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जेसीबी से बाहर निकलवाया। गंभीर रूप से घायल दंपति को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पति 38 वर्षीय सलीम की मौत हो गई। गांव सुनपेड़ा निवासी सलीम नोएडा निजी कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार को सलीम अपनी पत्नी निशा के साथ ककोड़ की तरफ से घरेलू सामान की खरीदारी करके गांव वापस लौट रहा था। जैसे ही बाइक सुनपेड़ा गांव के जाहरवीर मंदिर पुल के पास पहुंची। तभी नोएडा की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने गलत साइड आकर बाइक को टक्कर मारी। जिसमें बाइक सवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.