बाइक सवार दंपति को कार ने रौंदा, पत्नी की मौत
रामपुर, जून 8 -- रामपुर। रामपुर हाईवे पर सोमवार दोपहर बाद बाइक सवार दंपति को कार ने रौंद डाला। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पति-पत्नी रिश्तेदारी में हुई मृत्यु के कार्यक्रम से वापस अपने घर लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल पति को डॉक्टरों ने हायर सेंटर मेरठ रेफर किया है। हादसा मूंडापांडे क्षेत्र के दिल्ली रामपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। अजीम नगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव निवासी कल्याण सिंह अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ रिश्तेदारी में हुई मौत के कार्यक्रम में गणेशपुर गांव गए थे। सोमवार करीब 4 बजे पति-पत्नी बाइक से वापस अपने घर आ रहे थे। बताते है हाईवे पर पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपति को रौंद डाला। हादसे के बाद पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.