मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- सोनकपुर थाना क्षेत्र के गांव नमैनी गद्दी के रहने वाले विकास पुत्र उरमानसिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि 14 दिसंबर को 9:45 बजे उसके पिता उरमान सिंह व माता नेमवती दोनों बाइक से नमैनी गद्दी से मिल सत्संग सुनने जा रहे थे। सतारन की पुलिया से 100 मीटर आगे तेज रफ्तार कार ने उनके पिता की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उनके माता-पिता दोनों के गंभीर चोटे आई। 112 नंबर पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। अब तहरीर का पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.