हाथरस, अप्रैल 1 -- सिकंदराराऊ-हाथरस, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ हाईवे स्थित गांव हुसैनपुर के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि घायल पत्नी का उपचार जारी है। मैनपुरी के गांव बिछुआ निवासी 40 वर्षीय अनोज कुमार पुत्र देव सिंह रविवार को अपनी पत्नी रीता के साथ बाइक से दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह देर रात अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर रतनपुर पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपति को हाईवे की एंबुलेंस द्वारा स्थानीय सीएचसी पर लाया गया, जहां गंभीर हालत पर उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ से उपचार के लिए दिल्ली ले जाते समय रास्ते में अनोज कुमार की मौत हो गई। वहीं घायल रीता का उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...