मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- मड़िहान। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर मड़िहान के देवरी कला गांव के पास शनिवार की रात ट्रक से कुचलकर बाइक सवार तीन श्रमिक की मौत हो गई। तीनों मड़िहान के निवासी है। निर्माणाधीन पावर प्लांट से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर 33 गांव निवासी 40 वर्षीय विजय, 38 वर्षीय देवेंद्र और 41 वर्षीय राजेश तीनों श्रमिक थे। मड़िहान के ददरी स्थित निर्माणाधीन मेगा पावर प्लांट पर मजदूरी करते थे। प्लांट से मजदूरी कर रात लगभग साढ़े नौ बजे घर जाने के लिए निकले। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। जैसे ही देवरी कला गांव के सामने धर्म कांटा के पास पहुंचे, तभी सोनभद्र की ओर से मिर्जापुर जा रहे कोयला लदे ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों ट्रक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.