फिरोजाबाद, सितम्बर 11 -- शिकोहाबाद में बाइक सवार टप्पेबाज एक व्यक्ति को कूपन देने के बहाने से उसकी अंगूठी लेकर फरार हो गए। निरोत्तम सिंह निवासी प्रतापपुर रोड मंडी समिति से लौटकर अपने घर के लिए आ रहा था। इसी दौरान नारायण कॉलेज के पास दो बाइक सवार टप्पेबाजों ने उसे कूपन देने के बहाने से रोक लिया। टप्पेबाजों ने उसके हाथ में मौजूद पांच ग्राम की अंगूठी ली तथा सुभाष तिराहा की तरफ भाग गए। पीड़ित के शोर करने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...