पडरौना, फरवरी 18 -- उजरनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी-उजरनाथ मार्ग पर बरई रजवाहा के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर युवक का मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पटहेरवा थाना क्षेत्र के करमैनी टोला रामकोला निवासी राकेश कुशवाहा पुत्र मुन्ना कुशवाहा की उजरनाथ में दुकान है। रोज की भांति अपने दुकान पर गया था। सोमवार की शाम करीब साढे छह बजे अपने दुकान से पैदल घर लौट रहा था। करमैनी-उजरनाथ मार्ग पर स्थित बरई रजवाहा के निकट पहुंचा तो मोबाइल पर किसी से बात करने लगा। इसी बीच एक बाइक पर दो युवक आए और झपट्टा मारकर राकेश को धक्का देते हुए मोबाइल छीनकर भाग गए। पटहेरवा थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय का कहना है कि इस तरह की घटना की मुझे जानकारी नहीं है। पता कराता हूं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.