बाइक सवार छात्र बना रहे थे रील, हो गया हादसा
जौनपुर, अप्रैल 9 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर गुरुवार को दिन में बाइक चलाते हुए मोबाइल से रील बनाने के चक्कर में कार से भिड़कर डी फार्मा के छात्र की मौत हो गई। साथ जा रहा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सरोखनपुर निवासी 18 वर्षीय सौरभ गौतम और 22 वर्षीय त्रिदेव बाइक से जा रहे थे। सौरभ डी फार्मा का छात्र था। दोनों बाइक चलाते हुए रील बना रहे थे। फत्तूपुर के पास सिंगरामऊ की तरफ से आ रही कार से दोनों जा भिड़े।स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही सौरभ की मौत हो गई। उसके साथी का उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.