दुमका, मार्च 21 -- गोपीकांदर। गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे मुख्य सड़क पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के करूंबा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गया। बाइक चालक की पहचान गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुश्चिरा गांव निवासी राजेश्वर पाल के रूप में हुई है। घायल चालक ने बताया कि देर रात पाकुड़िया थाना क्षेत्र के गनपुरा गांव से घर वापस लौटने के दौरान करूंबा पेट्रोल पंप के पास हाइवा वाहन के चपेट में आकर घायल हो जाने से पैर, हाथ, कंधा, कमर में चोट लगा है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल को आमड़ापाड़ा बाजार स्थित निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.