बाइक सवार चाचा की तेज़ रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत
उरई, मई 25 -- कोंच, संवाददाता। उरई कोंच रोड स्थित ग्राम कैथी के पास रविवार शाम को तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। यह किशोर अपनी भतीजी की शादी का सामान लेकर भतीजे व भांजी के साथ उरई से लौट रहा था। भतीजी की शादी से पहले सड़क हादसे में चाचा की मौत से घर में कोहराम मच गया जबकि घायल भतीजे व भांजी को इलाज के लिए ले जाया गया।कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ निवासी 17 वर्षीय समीर चौधरी पुत्र स्व. अरुण कुमार की भतीजी की शादी है। जिसके चलते रविवार दोपहर को समीर अपने 19 वर्षीय भतीजे अनिल और भांजी अनामिका के साथ बाइक से खरीदारी करने आया था। शाम को तीनों घर वापस लौट रहे थे जिसमें बाइक अनिल चला रहा था। इस दौरान जब वो लोग उरई कोंच रोड स्थित ग्राम कैथी के पास से गुजर रहे थे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.