साहिबगंज, मार्च 1 -- राजमहल, प्रतिनिधि। तीन पहाड़-बोरियों मुख्य मार्ग पर शनिवार बार को देर रात रक्सी स्थान के पास अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत फरक्का,धर्म डांगा निवासी आसिफ़ हुसैन (19) एक निजी कंपनी के पाइप लाइन निर्माण कार्य में काम करता है। ड्यूटी समाप्त करने के बाद बाइक लेकर राजमहल की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर पड़े पत्थर से टकराकर अनियंत्रित होकर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.