हापुड़, अप्रैल 16 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला की गंगानगर कालोनी में बाइक सवार दो युवकों ने घर के बाहर खड़ी एक बुग्गी को चोरी कर लिया और फरार हो गए। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अब पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कुचेसर रोड चौपला की गंगानगर कॉलोनी निवासी बुद्धप्रकाश शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 11 अप्रैल की देर रात को उसके घर के बाहर से एक बुग्गी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गई। सुबह के समय जब वह सोकर उठा तो बुग्गी गायब देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आसपास में बुग्गी की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इस दौरान आसपास में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.