गंगापार, जून 1 -- स्थानीय थाना क्षेत्र के शमलीपुर घेघसाही सड़क की चढ़ाई पर गिट्टी लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर एकाएक पीछे की ओर लौटने लगा। इसी बीच ट्रैक्टर को पीछे आता देख पीछे बाइक सवार गड्ढे में में चला गया। जिसमें उसके पिता बस्ती निवासी 40 वर्षीय उदय राज सोनी पुत्र अनन्त लाल सोनी की मौत हो गई। बेटे ने अपनी गलती मानते हुए पुलिस को भी सूचना नहीं दी और पंचनामा के बाद गांव में ही पिता का दाह संस्कार कर दिया। हालांकि पुलिस को कहीं से जानकारी मिली तो ट्रैक्टर थाने उठा ले गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...