बहराइच, फरवरी 25 -- मिहींपुरवा। बुधवार की शाम गिरिजापुरी पेट्रोलपंप से सुजौली जाने वाले मुख्य मार्ग पर जहां जमुनिहा मोड़ बदलू चौराहे के निकट जंगल के बीच सड़क पर टस्कर हाथी अचानक एक बाइक के सामने आ गया। बिछिया निवासी सुजीत निषाद अपने चाचा राजकुमार लाला के साथ बाइक से सुजौली की ओर जा रहे थे तभी बाइक के सामने अचानक टस्कर निकल पड़ा जिससे बाइकसवार दोनों व्यक्ति बाइक छोड़कर वहां से जान बचाकर भाग निकले। टस्कर करीब 10 मिनट तक बाइक के पास ही खड़ा रहा। राहगीरों का भारी जाम लग गया। रेंजर कतर्नियाघाट आषीष गौंड व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन व न्यूज संस्था के राजा हसन मौके पर बाइकसवार को बचाने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान गाड़ी का सायरन बजाया और गोले पटाखे दागे गए जिसपर हाथी फौरन गन्ने में चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.