मिर्जापुर, फरवरी 27 -- हलिया (मिर्जापुर)। अडंगानगर भटवारी गांव स्थित पहाड़ी मोड़ पर गुरुवार दोपहर एक हाईवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय करीब सौ मीटर तक युवक को घसीटता रहा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया। मतवरिया गांव निवासी 38 वर्षीय इंद्रमणि धरकार हलिया बाजार से ट्रैक्टर का पार्ट्स खरीदकर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह पहाड़ी मोड़ पर पहुंचा, तभी मध्य प्रदेश के इमलिया से गिट्टी लादकर मड़िहान की ओर जा रहे हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक वाहन के चक्के में फंस गया। चालक ने हाईवा रोकने के बजाय तेज गति से आगे बढ़ा दिया, जिससे युवक करीब सौ मीटर तक घसीटता चला गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर आसपास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.